फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी : जिले की तीन मंडियों में 69370 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अब तक जिले की तीन मंडियों में 69370 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसमें से 41670 मीट्रिक टन हैफेड और 27800 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग द्वारा खरीदी गई है। अब तक तीनों अनाज मंडियों में 66178 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक पंचकूला अनाज मंडी में 5400 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 1300 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 4100 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी में 38720 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 17500 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 21220 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई। रायपुररानी अनाज मंडी में अब तक 25250 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जिसमें से 9000 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 16250 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा खरीदी गई है। तीनों मंडियों द्वारा अब तक 66178 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है, जिसमें से पंचकूला अनाजमंडी में 4805 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है। 955 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग और 3850 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा धान का उठान किया गया है।
इसी प्रकार बरवाला अनाजमंडी में 37210 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। इसमें से 16910 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग और 20300 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाजमंडी में 24163 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। इसमें 8263 मीट्रिक टन धान का उठान हरियाणा वेयरहाउसिंग और 15900 मीट्रिक टन उठान हैफेड द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें