कालका। एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रही क्रमिक भूख हड़ताल व धरने के पांचवें दिन पूर्व पार्षद उजाला बक्शी ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल को विश्राम दिलवाया। भूख हड़ताल के लिए एडवोकेट नवदीप शर्मा नब्बी, निधि धीमान, मीनाक्षी चौधरी, जॉनी व योगेश कुमार बैठे थे।
नवदीप ने बताया कि सभी कालका-पिंजौर के दुकानदार भाई व स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठन धरने पर समय समय पर सुबह- शाम पहुंचकर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन से उनकी बातचीत हुई है। एक-दो दिन में गड्ढे भरने का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गड्ढे न भरने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर महेन्द्र चौधरी, देवराज चौधरी, जैन, आरसी शर्मा, हरमेश सिंह, एडवोकेट भूपिंदर गौतम, रणदीप राजू, भूरी बेगम, एडवोकट अनिल शाह मौजूद रहे।