पटियाला में होगा गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोहों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पटियाला में राज्य स्तरीय समारोह होगा जहां राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे जबकि विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
इनके अलावा वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, रोजगार मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा फरीदकोट, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह लुधियाना, जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, पर्यटन मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद रूपनगर, स्थानीय निकाय डॉ. रवजोत सिंह मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां तरनतारन व रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।