फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जीएमआई गोल्फ के विजेताओं को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया सम्मानित

विज्ञापन
जीएमआई गोल्फ चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करने से पूर्व शॉट लगाते राज्यपाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ क्लब पंचकूला में जीएमआई गोल्फ चैंपियनशिप प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुरस्कार प्रदान किए। चैंपियनशिप प्रतियोगिता में एनईटी पुरस्कार से योगेन्द्र शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, हरजोत सिंहं, राजेन्द्र सिंह और पुनीत कपूर को नवाजा गया। प्रतियोगिता में रनर अप भावमित टाईगर, कर्ण कक्कड, आईपीएस नौनिहाल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, जस्टिस अरुण मोंगा रहे। महिला प्रतिभागियों में नीलम गर्ग, शगन जैन को ग्रोस प्राइज प्रदान किए गया। इसी प्रकार टीम इवेंट पुरस्कार में अंगद कोहली और कैप्टन गगनदीप सिंह वालिया, दिलमिक लाम्बा और अनुज महाजन, शिव कुमार गुप्ता एवं आईएएस कुंदन, अंकुश गर्ग व अमित सैनी विजेता रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने गोल्फ बाॅल पर शॉट लगाकर विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया। इसमें उद्योग, नौकरशाही, थिंक टैंक की प्रमुख हस्तियों सहित 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यपाल ने बताया कि पंचकूला गोल्फ कोर्स की गौरवशाली विरासत की अद्वितीय गोल्फ प्रदर्शन के रूप में याद किया जाएगा और इन खेलों से आपसी मेलजोल के साथ गोल्फ खेलों को बढ़ावा मिलेगा। सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता, डीसीपी हिमाद्री कौशिक, एसडीएम गौरव चौहान, डीएसओ नील कमल, एचएसवीपी के जेसी मानव, जीएमआई इन्फ्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित बंसल, अध्यक्ष प्रदीप बंसल, निदेशक कुणाल, ओलंपिक चैंपियन एवं अर्जुन अवार्डी एमएस अंजुम मोदगिल, सहायक कोच इंडियन नेशनल शूटिंग टीम अंकुश भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें