फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर में लगी आग, रात को तीन धमाकों से टूटे घरों के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार शादी समारोह में गया था पंचकूला, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। वार्ड नंबर-7 के राधा-कृष्ण कॉलोनी में शनिवार देर रात एक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घर में तीन धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास दहशत फैल गई। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो कॉलोनी के एक घर से आग की लपटें उठ रहीं थीं। लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद संजीव कौशल को दी। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुुंचकर आग पर काबू पाया। आग से करीब साढ़े तीन लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। परिवार पंचकूला शादी में गया था इस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घर में मकान मालिक का लड़का था जो आग लगते ही बाहर निकल आया।
विज्ञापन

पार्षद संजीव कौशल ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि काॅलोनी के एक घर में आग लग गई है। वे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग काफी भड़की हुई थी। धमाकों की आवाज से आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए थे। लोगों का कहना है कि सिलिंडर के अलावा एसी के कंप्रेशर में धमाका होने से आग भड़की होगी। धमाकों की आवाज रात को कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। घर के मालिक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। करीब साढ़े तीन लाख के जेवर और डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। लोगों ने आग की दहशत से अपने घरों से सिलिंडर निकालकर खुले में रख दिए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें