फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः सैनिकों के आश्रितों को एमफिल और पीएचडी के लिए छात्रवृति देगी हरियाणा सरकार

Fri, 06 Mar 2020 01:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सैनिक व अर्ध सैनिक बल के जवानों के आश्रितों के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ-साथ अब इनके आश्रितों के लिए एमफिल व पीएचडी की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाएगी। साथ ही पूर्व सैनिकों की तर्ज पर अर्ध सैनिक बल के जवानों का डाटा भी तैयार किया जाएगा। जिसके लिए जल्द ही एक पोर्टल बनाया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिक एवं अर्ध सैनिक बल के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण व उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्व है।

उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों के द्वारा राष्ट्र के प्रति की गई सेवाओं और उनके महान बलिदानों का सम्मान करते हुए, प्रदेश सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं को वित्तीय सहायता, सरकारी नौकरियां देने और युद्ध में शहीद हुए वीरों के आश्रितों को अनुग्रह अनुदान और शौर्य अवार्ड व विशिष्ट अवार्ड प्राप्त करने वाले को नगद राशि, उनकी लड़कियों की शादी पर अनुदान जैसी कई स्कीमें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार सैनिक एवं अर्ध सैनिकों के कल्याण के लिए वर्ष 2020-21 में 142.05 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें