फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 निजी फिटनेस केंद्रों की जांच कराएगी सरकार, वाणिज्यिक वाहनों को नियमों के विरुद्ध प्रमाण पत्र देने में संलिप्त मिलने पर लाइसेंस होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार वाणिज्यिक वाहनों को प्रमाण पत्र जारी करने वाले 83 निजी फिटनेस केंद्रों की जांच कराएगी। ये नियमों के विरुद्ध प्रमाण पत्र देने में संलिप्त पाए गए तो इनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। निजी केंद्र फिटनेस प्रमाण पत्र देकर हर माह छह करोड़ रुपये कमा रहे हैं। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य डॉ. कमल सोई की शिकायत पर परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने फिटनेस केंद्रों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि उनके पास शिकायत आई थी। मंगलवार को उन्होंने शिकायतकर्ता और विभाग के उच्च अधिकारियों को बुलाकर पूरे मामले को समझा है। निजी केंद्रों ने अगर गड़बड़ी की होगी, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कमल सोई ने इस मामले को लेकर बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने वाले गलत केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। साथ ही अगले दो माह में पीपीपी आधार पर मांगी गई निविदाओं को अंतिम रूप देकर सरकार अपने छह फिटनेस केंद्र शुरू करेगी। अभी रोहतक में ही एक सरकारी फिटनेस केंद्र चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन मंत्री को मंगलवार की बैठक में बताया था कि जुलाई 2021 से राज्य को अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान हुआ है।
उन्होंने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव को भी हरियाणा में वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ियों और अनियमितताओं के बारे में बताया है। उन्होंने हरियाणा परिवहन विभाग को जांच कराने के लिए लिखा है।
परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा गलत फिटनेस प्रमाण पत्र देने वाले निजी केंद्रों के खिलाफ हैं। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने मंत्री से मांग की है कि सरकारी केंद्रों को ही वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति हो। चूंकि, 40 साल पुराने कबाड़ वाहनों को भी फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। काफी मामलों में तो वाहनों को केंद्रों पर बुलाए बिना प्रमाण पत्र दिए जा रहे।
हरियाणा 2020 में सड़क हादसों वाले देश के प्रमुख 10 शहरों की रैंकिंग में आठवें नंबर पर आ गया है। इस साल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या 9506 रही। इन हादसों में लगभग 4631 लोगों की मौत हुई। हरियाणा उन शीर्ष 15 राज्यों में है, जहां दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें