फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एलीमेंट्री शिक्षकों की लंबित मांगों पर विचार करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंंडीगढ़। पंजाब के एलीमेंट्री (ईटीटी) शिक्षकों की लंबित मांगों पर विचार करने के लिए सूबा सरकार तैयार हो गई है। ये लोग काफी समय से इन मांगों के लिए संघर्षरत थे। शुक्रवार को वित्तमंत्री हरपाल चीमा से मुलाकात के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर वित्तमंत्री चीमा ने वित्त और शिक्षा विभागों को ईटीटी शिक्षक एसोसिएशन के मुद्दों के समाधान के लिए एक आपातकालीन संयुक्त बैठक बुलाने के निर्देश दिए। ये निर्देश पंजाब सिविल सचिवालय में हुई एक विस्तृत बैठक के बाद जारी किए गए जहां यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपना पक्ष पूरे विवरण के साथ पेश किया था।
यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के मसलों को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सुना और समयबद्ध विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वित्त और शिक्षा विभागों को निर्देश दिया है कि वे एक आपातकालीन संयुक्त बैठक करें ताकि सभी जायज मांगों को बिना किसी और देरी के निपटाया जा सके।
विज्ञापन

मंत्री चीमा ने बताया कि बैठक के दौरान शिक्षकों को उनके सामने आने वाली प्रशासनिक और पेशेवर बाधाओं के बारे में बताने का पूरा मौका दिया गया था। बैठक में वित्त विभाग के विशेष सचिव शौकत अहमद परे, एडिशनल एडवोकेट जनरल रमनदीप सिंह पंधेर, विशेष सचिव (पर्सनल) उपकार सिंह और शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव हरप्रीत सिंह सहित प्रमुख सरकारी अधिकारी शामिल हुए और विस्तार से चर्चा की। शिक्षक यूनियन की ओर से एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल ठाकुर के साथ सोहन सिंह, गुरमुख सिंह और गौरव कांत ने प्रतिनिधित्व किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें