फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जमीन पर सब्सिडी, बिना ब्याज का कर्ज और टैक्स सिस्टम को मजबूत करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। व्यापारी वर्ग को इस बार बजट से बहुत उम्मीदें हैं। व्यापारियों के लिए जमीन में सब्सिडी मिलनी चाहिए और उन्हें बिना ब्याज का व्यापार के लिए कर्ज मिलना चाहिए। इसके साथ ही टैक्स स्लैब बढ़ाई जाए। इसके साथ ही टैक्स के सिस्टम को मजबूत किया जाए, जिससे कि व्यापारी को टैक्स को भरने में किसी प्रकार की दिक्कत न हों। इसके लिए स्किल्ड वर्कर भी सरकार को इंडस्ट्री के लिए मुहैया कराए जाने चाहिए। अगर सब्सिडी होगी तो वह व्यापार के लिए सबसे अच्छी होगी।
विज्ञापन


बिना कर्ज ब्याज मिले
बजट में व्यापारियों को बिना कर्ज का काम करने के लिए बैंक से रकम मुहैया कराई जाए। अगर यह रकम मुहैया कराई जाएगी तो इसके लिए लोगों को आसानी से चीजें मिल पाएंगी। बजट में इस बार सरकार से इस पर उम्मीद की जा रही है। मध्यम व्यापारी की हालत को देखते हुए इस बार टैक्स स्लैब में छूट मिलनी चाहिए, जिससे व्यापारी सही तरीके से काम कर सके। - रमेश अग्रवाल, प्रेसिडेंट, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला

कुशल श्रमिक मुहैया कराएं
इस बार मार्केट अभी स्लो है। सरकार की ओर से स्किल्ड वर्कर मुहैया कराए जाने चाहिए। टैक्स को जमा कराने के लिए सिस्टम को मजबूत किया जाना चाहिए। सिस्टम मजबूत नहीं होने के कारण कई बार टैक्स जमा कराने में परेशानी आती है। इस काम को आसान तरीके से रखा जाना चाहिए। - राकेश गर्ग, महासचिव, इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला
विज्ञापन


जमीनों पर सब्सिडी दी जाए
हरियाणा में जमीनों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। बिजनेसमैन को जमीन बहुत महंगी मिल रही है। इस कारण हरियाणा में व्यापार करने वाला बिजनेसमैन हिमाचल सहित अन्य जगह के व्यापारियों की बराबरी नहीं कर पाता है। हमारी मांग है कि लोगों को जमीन सब्सिडी के दामों पर दी जाए, जिससे व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ा सके। -अशोक गर्ग, व्यापारी

टैक्स सिस्टम को मजबूत करें
टैक्स भरने के सिस्टम को लेकर आए दिन नई गाइड लाइन के तहत लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन जाती है। इसलिए सरकार इस सिस्टम को मजबूत करे। कई बार टैक्स भरने में व्यापारी लगातार परेशान होते हैं। लघु उद्योग के लिए सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए। नए बजट में इस बार इसकी उम्मीद है। -सीबी गोयल, व्यापारी


स्वास्थ्य बीमा पर छूट मिले
इस बार के बजट में स्माल स्केल इंडस्ट्री के व्यापारी का ध्यान रखा जाए। उसे टैक्स में छूट दी जाए, जिससे कि उसके लिए बजट अच्छा हो सके। स्वास्थ्य बीमा सस्ता किया जाए और टैक्स के सिस्टम को मजबूत किया जाए। इस बार के बजट में यह जरूर शामिल होना चाहिए। -विशाल सागर, उद्यमी

बजट में टैक्स में छूट मिलनी चाहिए
बजट में टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। इसमें एक बार में सिस्टम को ठीक किया जाना चाहिए। जीएसटी और इनकम टैक्स में आए दिन व्यापारी भरने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इस बार बजट में इसे ध्यान में रखकर छूट दी जानी चाहिए। टैक्स की रकम भरने का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। - पंकज गुप्ता, सीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें