फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सोनू नॉल्टा हत्याकांड में गोपाल सुखोमाजरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या से पहले आरोपियों को ठहराने और रेकी कराने का आरोप, छह दिन के रिमांड पर भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अमरावती के चर्चित सोनू नॉल्टा हत्याकांड की जांच कर रही डिटेक्टिव स्टाफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में गोपाल सुखोमाजरी निवासी पिंजौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या से पहले हमलावरों को ठहराने और सोनू नॉल्टा की रेकी करवाने का आरोप है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गोपाल हत्या की साजिश में अहम भूमिका निभा रहा था। आरोप है कि उसने हत्या करने वाले आरोपियों के रहने और छिपने की व्यवस्था करवाई थी। इसके अलावा सोनू नॉल्टा की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी भी आरोपियों तक पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि आरोपी लगातार मुख्य हमलावरों के संपर्क में था और पूरी साजिश को अंजाम तक पहुंचाने में उसकी सक्रिय भूमिका रही। अब डिटेक्टिव स्टाफ रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ करेगा।
पुलिस आरोपी का मोबाइल फोन भी रिकवर करेगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और लोकेशन हिस्ट्री से हत्या की साजिश में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके अलावा जिस स्थान पर आरोपियों को ठहराया गया था, वहां भी पुलिस जांच कर साक्ष्य जुटाएगी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कब और कहां रची गई तथा इसमें कितने लोग शामिल थे। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोपाल सुखोमाजरी ने वर्ष 2024 में कालका विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहा। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें