फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सात साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में गोपाल को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख के मुचलके पर जमानत, लगातार दो सुनवाई से गैरहाजिरी पर रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करीब सात साल पुराने जानलेवा हमले के मामले में कालका निवासी गोपाल को पंचकूला की अदालत से राहत मिली है। अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका मंजूर करते हुए एक लाख रुपये के जमानती बांड और इतनी ही राशि के एक जमानती की शर्त पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
मामला 9 दिसंबर 2017 को कालका थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। अदालत के अनुसार, आरोपी 10 मार्च 2026 को सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ था। इसके बाद अदालत ने उसकी जमानत रद्द कर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। 24 जुलाई 2026 को उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेश किया गया। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोपी की गैरहाजिरी जानबूझकर नहीं थी और मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में अभी समय लग सकता है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए आशंका जताई कि रिहा होने के बाद आरोपी दोबारा अदालत में पेश नहीं होगा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि आरोपी 24 जुलाई से हिरासत में है और उसे आगे जेल में रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इसके बाद जमानत मंजूर कर ली गई। अदालत ने आरोपी को प्रत्येक सुनवाई पर पेश होने और लगातार दो तारीखों पर गैरहाजिर नहीं रहने सहित अन्य शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें