फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पटरी से उतरी मालगाड़ी, ट्रैक बाधित, 15 से ज्यादा ट्रेनें चंडीगढ़ होकर अंबाला गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रविवार को साधूगढ़ व सरहिंद के बीच मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिसके कारण पूरा मार्ग बाधित रहा। हालांकि, जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार मालगाड़ी डिरेल होने के कारण कुछ ट्रेनों को सोमवार को रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव करके वाया चंडीगढ़ और धूरी के रास्ते अंबाला होते हुए आगे रवाना किया गया। हादसे के बाद अंबाला मंडल के आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और ट्रैैक के बहाली के लिए जरूरी प्रक्रियाएं शुरू कराईं।
विज्ञापन

15 ट्रेनों को वाया चंडीगढ़ किया गया डायवर्ट
साधूगढ़ व सरहिंद रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण 15 से अधिक ट्रेनों को वाया चंडीगढ़ अंबाला भेजा जा रहा है, जिससे कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को लुधियाना-धूरी के रास्ते अंबाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रही रद्द
लुधियाना-अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04504 और ट्रेन संख्या 04582 लुधियान-अंबाला रद्द रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें