फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : रैंकिंग गिरने के बाद भी स्वच्छता सर्वे में पंचकूला को मिला सिल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग गिरने के बाद भी पंचकूला को सिल्वर मिला है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से जारी विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में हरियाणा ने जहां नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं पंचकूला का भी गौरव बढ़ा है। इस सर्वेक्षण में देशभर के राज्यों में हरियाणा ने द्वितीय स्थान हासिल किया तो पंचकूला ने सिल्वर हासिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इस उपलब्धि के सफाई कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है, साथ ही उन्होंने इसका श्रेय पंचकूला के जिम्मेदार नागरिकों को भी दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के इस सर्वेक्षण में 4.04 करोड़ 53 हजार 231 नागरिकों ने हिस्सा लिया है। शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की तरफ से हरियाणा को सम्मानित किया गया। 100 से कम शहरी निकायों की श्रेणी वालों राज्यों में हरियाणा ने 1750 का स्कोर हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। हरियाणा की इस उपलब्धि में राजधानी से सटे पंचकूला का विशेष योगदान रहा है। पंचकूला ने 3283.36 स्कोर के साथ 99 रैंक हासिल किया है। रैंकिंग बढ़ने के बाद भी पंचकूला को सिल्वर से नवाजा गया है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से देशभर में स्वच्छता को ले जरिए में व्यापक सकारात्मक बदलाव आया है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के प्रयासों और आम लोगों की जिम्मेदारी की भावना के कारण पंचकूला को इस बार सिल्वर मेडल मिला है। अब उनका लक्ष्य अगले वर्ष शहर को गोल्ड दिलाना है। ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लक्ष्य से सात सरोकारों की विशेष मुहिम शुरू की हुई है। इस मुहिम के तहत शहर को अतिक्रमण, स्लम, स्ट्रे कैटल, स्ट्रीट डॉग, ड्रग, प्रदूषण, प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया है। इस सभी सरोकारों पर काम करने के लिए जहां प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया जाता है, वहीं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों वाली पंचकूला डेवलपमेंट एडवाइजरी कमेटी विशेष योगदान देती है। इस कमेटी में शिक्षा, चिकित्सा, खेल, कला, बागवानी, उद्योग, अभियांत्रिकी और प्रशासनिक सेवाओं का व्यापक अनुभव रखने वाले विषय विशेषज्ञ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें