फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 12.5 हजार सरकारी स्कूलों के 17 हजार कमरे होंगे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने बुधवार को बताया कि 12,507 सरकारी स्कूलों के 17,299 और कमरों को स्मार्ट क्लासरूम में तब्दील करने का फैसला किया है। 22 जिला इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डीआईईटी) के 24 कमरों को भी स्मार्ट ट्रेनिंग रूम में बदला जाएगा। इन ट्रेनिंग संस्थाओं और स्कूलों के कमरों की तब्दीली के लिए लगभग 117 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग स्मार्ट कलासरूमों में मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर, माइक्रो सीपीयू, साउंड बार, प्रोजेक्शन के लिए व्हाइट बोर्ड और स्मार्ट क्लासरूमों में लिखने के लिए ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। बुनियादी ढांचे की सुविधाओं में सुधार के अलावा राज्यभर में शिक्षा के मानक को और अधिक सुधारने के लिए अध्यापकों के लिए कुछ पहलकदमियां जैसे कि ऑनलाइन अध्यापक तबादला नीति, स्मार्ट स्कूल नीति, प्री-प्राइमरी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और सरहदी क्षेत्रों में काम कर रहे अध्यापकों का विशेष काडर अमल में लाई जा रही हैं।
सिंगला ने कहा कि इस बात की पुष्टि इस तथ्य से होती है कि पिछले चार साल के दौरान 29 फीसदी वृद्धि के साथ लगभग 5.6 लाख विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिल हुए हैं। इससे पता चलता है कि उनके माता-पिता का सरकारी स्कूलों में भरोसा दोबारा बढ़ा है। पंजाब सरकार ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में 70 मापदंडों के आधार पर हाल ही में जारी की गई परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) में भी पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सिंगला ने बताया कि स्मार्ट क्लासरूमों में नए उपकरण लगाने संबंधी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को पहले ही विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं और क्लासरूमों में बिजली और अन्य सुविधाओं की उचित उपलब्धता को यकीनी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें