फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लॉकर से 50 लाख का सोना गायब: 2019 में था सुरक्षित, क्या बोला पीड़ित? पीएनबी का मामला

Sun, 06 Sep 2026 01:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

 34.5 तोले के सोने के आभूषण बैंक के लॉकर से चोरी हो गए जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
बैंक लॉकर से सोना गायब - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-11 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 निवासी सुल्तान सिंह आईएफएस (सेवानिवृत्त) ने पुलिस चौकी सेक्टर-10 में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बैंक कर्मचारियों या लॉकर तक पहुंच रखने वाले किसी अन्य व्यक्ति पर आभूषण चोरी करने का संदेह जताया है। 

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, सुल्तान सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी का ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की सेक्टर-11 शाखा में वर्ष 1993 से लॉकर था। इसमें उनकी पत्नी के करीब 34.5 तोले के सोने के आभूषण रखे हुए थे। इनमें 10 तोले, आठ तोले और छह तोले के तीन गोल्ड सेट ईयर रिंग्स समेत, छह तोले का एक गोल्ड सेट, डेढ़ तोले की जेंट्स रिंग और तीन तोले का एक गोल्ड सेट शामिल था। 

विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक इनकी वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। सुल्तान सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी ने वर्ष 2019 में चार बार लॉकर ऑपरेट किया था। उस समय सभी आभूषण लॉकर में मौजूद थे। इसके बाद जून 2026 तक लॉकर को उन्होंने या उनकी पत्नी ने ऑपरेट नहीं किया। परिवार के किसी अन्य सदस्य द्वारा भी लॉकर संचालित नहीं किया गया।

जून 2026 में लॉकर खोला तो गहने गायब मिले
शिकायतकर्ता के अनुसार, जून 2026 में जब उन्होंने लॉकर खोला और उसमें रखे आभूषण निकालने का प्रयास किया तो अंदर कोई भी आभूषण नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि वर्ष 2019 के बाद किसी समय उनकी अनुमति और जानकारी के बिना लॉकर तक पहुंच बनाकर आभूषण निकाल लिए गए। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का वर्ष 2020 में पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से बैंक के लॉकर ऑपरेशन रजिस्टर, एक्सेस रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी एक्सेस संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें