संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में तैनात सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने स्पाइस जेट की दुबई से आई उड़ान में यात्रा करने वाले एक यात्री से 247 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत 12 लाख बताई जा रही है।
कस्टम विभाग ने यात्री विमल कुमार निवासी फैजपुर उत्तरप्रदेश को हिरासत में लिया है। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शुक्रवार सुबह दुबई-अमृतसर की उड़ान में एक यात्री सोना रहा है।
इस सूचना के बाद कस्टम अधिकारी चौकन्ने हो गए। उड़ान के आते ही अधिकारियों ने यात्रियों के समान की जांच शुरू कर दी। विमल के समान की जांच के दौरान उसके बैग में खिलौने मिले। खिलौने की जांच में 247 ग्राम सोना मिला। विमल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है।