फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बेला विस्टा होटल के कमरे से सोने के गहने गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित बेला विस्टा होटल के एक कमरे से महिला के करीब 3.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने गायब होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी रुचिका अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 जुलाई को होटल में ठहरी थीं और 4 जुलाई की सुबह चेकआउट के बाद घर पहुंचने पर उन्हें याद आया कि तीन सोने की अंगूठियां और एक सोने का ब्रेसलेट कमरे की साइड टेबल पर ही रह गए हैं। उन्होंने तुरंत होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी और घर पर भी गहनों की तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन

महिला ने आशंका जताई कि कमरे में छूटे गहनों को किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर होटल स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें