फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सावन की भीड़ में दो महिलाओं की सोने की चेन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव मंदिर के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार दर्शन के लिए पहुंची थीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सावन के पहले सोमवार को सकेतड़ी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच दो महिलाओं की सोने की चेन गायब हो गईं। घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एमडीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चेन चोरी हुई हैं या भीड़भाड़ के दौरान कहीं गिर गईं।
जानकारी के अनुसार कालका निवासी पूनम और पीर मुच्छल्ला निवासी मोनिका सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन करने मंदिर पहुंची थीं। दर्शन के बाद जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकलीं तो उन्हें गले में पहनी सोने की चेन गायब मिली। दोनों महिलाओं का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ थी और उन्हें यह अहसास तक नहीं हुआ कि चेन कब गायब हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके। पुलिस मंदिर में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
एमडीसी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चेन चोरी हुई हैं या भीड़ के दौरान गिर गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को महादेव मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और जेबकतरी जैसी घटनाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें