फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर नदी में उफान, कई गांव जलमग्न, लोगों ने ली छत पर शरण

Thu, 04 Sep 2025 09:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। पंजाब में घग्गर नदी में आई बाढ़ ने घनौर कस्बे के कई गांवों में तबाही मचा दी है। कपूरी, चमारू, लाछरू और सराला जैसे गांव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं। गलियों और घरों में 5 से 6 फुट तक पानी भर चुका है। गांव सरपंच कप्तान सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे पानी इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। बाढ़ का घरों में घुस गया और लोगों को जान बचाने के लिए घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

इसी बीच चमारू गांव में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। उसकी जान बचाने के लिए तुरंत सेना के जवानों को बुलाया गया। जवानों ने नाव से बाढ़ग्रस्त गांव में पहुंचकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकाला और उसे तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। नरेंद्र पाल ने बताया कि गांव की ओर जाने वाली सभी सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें