फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस ने चार गैंगस्टरों को किया नामजद

Thu, 04 Sep 2025 09:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। ब्लाॅक कांग्रेस पट्टी के अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत हत्याकांड में थाना सदर पट्टी की पुलिस ने चार नामी गैंगस्टरों प्रभ दासूवाल, डोनी बल्ल, अफरीदी तूत और कौशल चौधरी सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पट्टी अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हत्याकांड के खिलाफ एसएसपी दफ्तर तरनतारन समक्ष धरना दिया। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गुरमेल सिंह तूत की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए उनके परिवार को बुधवार की रात को दो गनमैन दिए गए थे, जो वीरवार को ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। एसएसपी दीपक पारिक का कहना है कि घटनास्थल का जायजा लेने के बाद क्षेत्र भर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर शूटरों की तलाश जारी है। शूटर जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें