फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर पार सेक्टर निवासियों ने निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। घग्गर पार सेक्टर वासियों ने झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय के बाहर अपने घरों का कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27, 28 के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस बीच पुलिस और लोगों के बीच हल्की झड़प भी हुई। संग्राम झुरीवाला डंपिंग ग्राउंड कमेटी पंचकूला के कन्वीनर अधिवक्ता नितेश मित्तल ने बताया कि करीब एक घंटे तक 200 लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान डीएमसी अपूर्वा चौधरी मिलने आए। अगले सप्ताह शुक्रवार तक नगर निगम कमिश्नर से बैठक कराने का आश्वासन देकर वे चलते बने। इससे सेक्टरवासियों में रोष है।
लोगों का आरोप है कि कई सालों से शहर का कूड़ा घग्गर पार सेक्टरों में फेंका जा रहा है। बदबू और गंदे पानी से लोग परेशान हैं। अधिवक्ता नितेश मित्तल ने बताया कि नवंबर 2022 में स्थानीय निवासियों की तीव्र आपत्ति और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एनजीटी के आदेश के बावजूद पंचकूला नगर निगम ने झुरीवाला को पूरे शहर के लिए एकमात्र मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) स्थल बनाकर झुरीवाला में डंपिंग जारी रखने का काम किया है। नगर निगम डंपिंग के लिए वैकल्पिक स्थान ढूंढने में नाकाम रही है। इस मौके पर स्थानीय आरडब्ल्यूए सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
नगर निगम की तरफ से शहर के सेक्टर-23 चौक पर डंपिंग ग्राउंड में कचरा डाला जाता था। लोगों के विरोध को देखकर नगर निगम ने वहां कचरा डालना बंद कर दिया। इसके बाद नया डंपिंग ग्राउंड झुरीवाला में बनाया गया। वहां हर रोज 200 टन कचरा डालना शुरू कर दिया गया। सेक्टर-23 की तरह ही अब वहां सेक्टर-25 के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर एनजीटी ने आदेश जारी किए थे कि झुरीवाला वन्य क्षेत्र है, इसलिए वहां पर कचरा नहीं डाला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें