फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट: पंचकूला में घग्गर-काैशल्या नदियां उफान पर, प्रशासन ने निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई

Sat, 11 Jul 2026 09:17 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला

सार

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर पंचकूला और चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को कई नदियां और नाले उफान पर रहे। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नदी-नालों के किनारे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पंचकूला में घग्गर उफान पर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पंचकूला में शुक्रवार को सुबह से रुक-रुककर बारिश जारी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते घग्गर और कौशल्या नदी समेत शहर के नालों में जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पंचकूला में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर पंचकूला और चंडीगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

नदियों-नालों के पास जाने से बचें
बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को कई नदियां और नाले उफान पर रहे। इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हुए नदी-नालों के किनारे पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।



34 डिग्री पहुंचा तापमान, उमस ने बढ़ाई परेशानी
बारिश के बावजूद दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन में उमस परेशान कर सकती है, जबकि रात के समय मौसम राहत भरा रहेगा।

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
चंडीगढ़ में लगातार दो दिनों की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह रुक-रुककर हुई बारिश और दोपहर बाद बादलों के बीच निकली हल्की धूप से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, हालांकि हवा में नमी अधिक रहने के कारण दिनभर उमस बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक शहर में 1.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले वीरवार रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। लगातार वर्षा के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश थमने और धूप निकलने से अधिकांश स्थानों से पानी उतर गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

बारिश का सबसे अधिक असर तापमान पर देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रहा।

सुबह स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को बारिश के बीच सफर करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और शहर में बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और फिलहाल भीषण गर्मी से राहत जारी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें