पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं कि प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवा लें। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम जल्द ही जिलेभर में निरीक्षण अभियान शुरू करेगी। निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण के पाए गए प्राइवेट प्ले स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे सभी प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को एनसीपीसीआर (नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट) की हिदायतों के अनुसार चलाया जाना चाहिए। एनसीपीसीआर.जीओवी.इन साइट पर प्राइवेट प्ले-वे स्कूलों के लिए हिदायतें उपलब्ध करवाई गई हैं। प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के पंजीकरण के लिए संचालक सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर ध्यान देना है। प्राइवेट प्ले- वे स्कूलों की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को सुनिश्चित करना है। जिले में कई ऐसे प्राइवेट प्ले-वे स्कूल चल रहे हैं जो न तो पंजीकृत है और न ही उनके पास बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं।