पंचकूला। नई सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार के ज्वाइन करने के साथ ही अब पंचकूला के जनरल अस्पताल में सामान्य मेडिकल सेवाओं के साथ ही ओपीडी और सर्जरी की शुरुआत भी हो जाएगी। इसे लेकर डॉ. मुक्ता कुमार ने बुधवार को एक आदेश जारी किया है, जिसमें पंचकूला के जनरल अस्पताल के साथ ही अन्य डिस्पेंसरियों में भी सामान्य मेडिकल सेवाएं शुरू करने को कहा गया है।
डॉ. मुक्ता ने कहा कि अब कोरोना के मामलों में काफी कमी आ चुकी है। अब अस्पताल की सेवाओं के साथ ही सर्जरी आदि की शुरुआत करवाने का उद्देश्य है ताकि जनता को राहत मिल सके। इसके बावजूद कोरोना को लेकर अभी सतर्क रहने की जरूरत है। डॉ. मुक्ता ने बताया कि जिले में सामान्य रोगी काफी ज्यादा हैं, जिन्हें मेडिकल सुविधाएं देना आवश्यक है। इस वजह से ही यह शुरुआत की जा रही है।