फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू, लगाई गईं 200 गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो जाने की वजह से एजेंसी ने बंद किया था काम
विज्ञापन




- अगले पांच दिनों के भीतर 400 हो जाएंगी गाड़ियों की संख्या
- चार एजेंसियों को जोनवार सौंपा गया है कार्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने बुधवार से घर-घर से कचरा उठाने का काम फिर से शुरू कर दिया है। इसके लिए 200 वाहनों को लगाया गया है। पांच दिन में इनकी संख्या 400 हो जाएगी। यह सेवा शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में नियमित रूप से शुरू की गई है। जून में इस कार्य को संभाल रही एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो जाने के कारण यह सेवा कई क्षेत्रों में बाधित हो गई थी।
कूड़ा नहीं उठने से शहर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर ट्रॉलियां खड़ी कर कचरा संग्रहण की अस्थायी व्यवस्था की थी, जिन्हें नियमित रूप से खाली किया जा रहा था। बुधवार को जब डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले वाहन पुन: कॉलोनियों और मोहल्लों में पहुंचे, तो नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि निगम का लक्ष्य स्वच्छ और हरित गुरुग्राम सुनिश्चित करना है। हम सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए न केवल सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं, बल्कि गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंटों से भी समयबद्ध कचरा उठान की व्यवस्था कर रहे हैं। अब पुन: शुरू की गई डोर-टू-डोर सेवा से नागरिकों को बहुत राहत मिलेगी और हमारा शहर स्वच्छता की ओर बढ़ेगा। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर कचरा वाहन के आने पर अपना कूड़ा सौंपें और कचरा खुले में न फेंकें। साथ ही, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की आदत डालें ताकि कचरे के निपटान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें