फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तैराकी में अर्जुन और केशा नायर ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

अर्जुन और केशा नायर ने हासिल किया स्वर्ण पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बहादुरगढ़ स्थित एचएल कंपनी में 7 से 12 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में गुरुग्राम के होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। ग्रुप-1 की कैटेगरी में केशा नायर ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं आर्यमान सूरी ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया। अर्जुन सिंह ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अर्जुन सिंह पहले भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (बिहार) में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुके हैं। इसी इवेंट में समिया सिंगरी ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि इसी स्पर्धा में गुरुग्राम की प्राप्ति घोष ने रजत पदक हासिल किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें