फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के क्लबों पर गैंगस्टरों की नजर, चार साल में कई बार हुई फायरिंग

विज्ञापन
फायरिंग करता गैंगस्टर। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
रंगदारी और दबदबा कायम करने के लिए क्लब संचालकों को बनाया निशाना, कारोबारियों में बढ़ी चिंता
विज्ञापन

चंदन मिश्र
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज के बाहर कारोबारी रतन लुबाना पर हुई फायरिंग ने ट्राइसिटी में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी के बढ़ते खतरे को फिर उजागर कर दिया है। पिछले चार वर्षों में पंचकूला के क्लबों और नाइट लाइफ से जुड़े प्रतिष्ठानों के बाहर कई बार फायरिंग और धमकियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अधिकांश मामलों में रंगदारी व दबदबा कायम करने का एंगल सामने आया है।

3 जुलाई 2022: सेक्टर-11 के क्लब के बाहर फायरिंग
सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे एंड लाउंज के बाहर एक युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


15 जून 2023: एस्केप क्लब की पार्किंग में बरसी थीं गोलियां
सेक्टर-5 स्थित द एस्केप क्लब की पार्किंग में बाइक सवार दो युवकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। क्लब प्रबंधन ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे और लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मौके से कारतूस के खोल बरामद हुए थे।

14 जुलाई 2023: एस्केप क्लब फायरिंग मामले में गिरफ्तारी
करीब एक महीने की जांच के बाद पंचकूला पुलिस ने एस्केप क्लब फायरिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में रंगदारी और गैंगस्टर कनेक्शन की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


कारोबारियों में बढ़ी चिंताेे
लगातार सामने आ रही फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं से पंचकूला समेत ट्राईसिटी के क्लब संचालकों में चिंता बढ़ी है। पुलिस समय-समय पर क्लबों में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और बाउंसर सत्यापन को लेकर अभियान चलाती रही है, लेकिन क्लब कारोबारियों को निशाना बनाने की घटनाएं अब भी चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें