फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गैंगस्टर सुख भिखारीवाल कोर्ट में पेश, दो दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। दीनानगर पुलिस ने रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को गुरदासपुर में डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

शौर्य चक्र विजेता बलविदर सिंह संधू की हत्या मामले में गांव खरल निवासी बूरा व गांव लखनपाल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सुख भिखारीवाल का नाम भी इस मामले में सामने आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुख भिखारीवाल को भी गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी मिलने पर दीनानगर पुलिस दिल्ली से उसे यहां धारीवाल के शिवसेना नेता हनी की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए लेकर आई और अदालत में पेश किया। जहां कोर्ट ने भिखारीवाल को दीनानगर पुलिस को दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया है। शिवसेना नेता की 2020 में धारीवाल में हत्या कर दी गई थी। दीनानगर पुलिस को इस मामल में सुख भिखारीवाल की तलाश थी।
सुखमीत सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल को कोर्ट में पेश करते समय भारी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था। थाना दीनानगर, तिब्बड़, सदर व सीआईए स्टाफ के प्रभारियों सहित करीब 50 पुलिस कर्मचारी पेशी के दौरान मौजूद थे। पूछताछ के लिए गैंगस्टर को जहां रखा गया है वहां पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। थाना सदर के प्रभारी जतिदर सिंह का कहना है कि सुख भिखारीवाल से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गौर हो कि भेष बदल कर दुबई में छिपे बैठे गैंगस्टर सुख भिखारीवाल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई टारगेट किलिंग करवाने के लिए प्रयोग करती थी। एसपी (डी) हरविदर संधू ने बताया कि भिखारीवाल पर लूटपाट, नशा तस्करी, हत्या जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं।
एसपी डी हरविदर सिंह संधू ने बताया कि सुख भिखारीवाल थाना कलानौर के अधीन आते गांव भिखारीवाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहला मामला साल 2012 में दर्ज हआ था। इसके बाद 2016 में नाभा जेल ब्रेक कांड के दौरान आरोपित वहां से भाग निकला। गुरदासपुर में भी औजला बाईपास पर तिहरे हत्याकांड (सूबेदार व उसके दो साथियों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतारा गया था) में भी सुख भिखारीवाल का नाम सामने आया।
एसपी डी के मुताबिक सुख भिखारीवाल ने गुरदासपुर के रहने वाले साबू व मौजूदा चेयरमैन सोनू बाजवा पर भी कातिलाना हमला करवाया था। इस मामले को लेकर भी सुख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी के मुताबिक इन मामलों के पीछे मास्टर माइंड सुख भिखारीवाल ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें