फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: हरिद्वार से गंगाजल लाएगी हरियाणा सरकार, इस बार कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं

Sun, 05 Jul 2020 12:19 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार इस बार खुद गंगाजल की व्यवस्था हरियाणा में करवाएगी। हरियाणा सरकार ने इस वर्ष श्रावण मास में महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर हरिद्वार से पवित्र गंगा नदी के जल को प्रदेश में लाने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर श्रावण मास के दौरान कांवड़ियों को ‘कांवड़ यात्रा’ पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


गृह विभाग के निर्देशों में बताया गया है कि इस वर्ष श्रावण मास के दौरान महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम के मंडलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस रेंजरों, उपायुक्तों, जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस आयुक्तों को ‘कांवडिय़ों’ को ‘कांवड़ यात्रा’ पर जाने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।

ये फैसला उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सरकारों द्वारा ‘कांवड़ियों’ के रहने एवं ठहरने की व्यवस्था करने में असमर्थता जताने पर लिया है। राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे कोविड-17 के मद्देनजर अपने-अपने जिलों की कांवड समितियों, भक्त-मंडलियों, धार्मिक नेताओं आदि से तालमेल स्थापित कर तुरंत यह सुनिश्चित करें कि वे ‘कांवड़ यात्रा’ पर न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें