फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बॉर्डर से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान बाॅर्डर से गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पाकिस्तान बॉर्डर के पास ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगाता था। इसके बाद अन्य तस्करों को सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सज्जन सिंह और चीमन सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन आगे तस्करों को सप्लाई होती थी। गिरफ्तार दो आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिनों का रिमांड हासिल किया है, ताकि हीरोइन तस्करी के मामले में अन्य तस्करों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने कुछ दिन पहले हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब के जीरकपुर एरिया में तस्करी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि ये तस्कर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले सज्जन सिंह नामक गिरोह के सरगना से हेरोइन लाते थे। इसके बाद आगे अन्य तस्करों को सप्लाई करते थे। क्राइम ब्रांच-19 ने जांच के बाद पंजाब के अमृतसर से सज्जन सिंह और चिमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
सीआईए के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले तस्कर शगुन चावला से 8.33 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। उससे पूछताछ के बाद अन्य तस्कर केनी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से पूछताछ से खुलासा हुआ कि वह पंजाब के अमृतसर से हेरोइन लाते थे। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। इसके बाद मुख्य सरगना अमृतसर पंजाब निवासी अरमान रंधावा, सतपाल को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परगट सिंह पाकिस्तान बॉर्डर के पास से हेरोइन लाता था। यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है। इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी दो मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें