फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार युवकों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन पिंजौर बाईपास पर रोड किनारे जारी है वाहनों की पार्किंग

Tue, 25 Feb 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सोमवार को भी रोड किनारे खड़ा ट्रक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। शिमला-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर बाईपास पर बीते रविवार की सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार की टक्कर होने के बाद चार युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। सोमवार को देखा गया तो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर रोड किनारे वाहन खड़े हुए थे।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र के बाद जैसे ही हरियाणा की सीमा में वाहन चालक प्रवेश करते हैं तो सीधी रोड देख कर वाहनों की गति बढ़ा देते हैं। लेकिन जैसे ही वे गांव बिटना के समीप पहुंचते हैं तो यहां दो तीन तीव्र मोड़ मिलते हैं। इस कारण अक्सर तेज स्पीड वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। दुर्घटना की आशंका तब और बढ़ जाती है, जबकि रोड किनारे वाहन खड़े हों।
विज्ञापन

लोगों ने ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन और टॉल प्लाॅजा चंडीमंदिर प्रबंधन से मांग की है कि पिंजौर बाईपास पर रोड किनारे वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए। इसके अलावा रोड किनारे रेलिंग लगानी चाहिए। जितने भी हाईवे पर पहुंचने के लिए गलत कट हैं उन्हें रेलिंग लगाकर बंद करना चाहिए।
रोड किनारे चालक क्यों खड़े करते हैं वाहन
बाईपास बनने के बाद शुरुआती दिनों में रोड किनारे कुछ ही दुकानें हुआ करती थीं। परंतु जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे बाईपास किनारे हार्डवेयर, सीमेंट, सरिया आदि की बहुत सी दुकानें खुल गईं। जब ट्रक, कैंटर चालक दुकान का सामान लेकर यहां पहुंचते हैं तो रोड किनारे ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिस जगह दुर्घटना हुई वहां एक तरफ शिमला जीरकपुर हाईवे है तो दूसरी तरफ सर्विस रोड है। उनके बीच में जो जगह है वहां वाहन चालक अक्सर अपने वाहन पार्क कर देते हैं।
विज्ञापन

पुलिस तैनात कर दी है



ट्रैफिक विभाग की ओर से घटना स्थल पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा एक बाइक राइडर की भी तैनाती की गई है ताकि वह रोड किनारे करीब दो किलोमीटर तक रोड किनारे किसी भी वाहन को खड़ा न होने दे। यदि वाहन चालक रोड किनारे वाहन को खड़ा करता है तो उसका ऑनलाइन चालान किया जाएगा।-नरेंद्र कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी, सूरजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें