पंचकूला। डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 गणेशोत्सव की दिव्य छटा में सराबोर रहा। विद्यालय परिसर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई।
पूजन की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। प्रबंध निदेशक ने भगवान गणेश से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, विवेक और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजन में भाग लिया। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। नन्हे किंडरगार्टन विद्यार्थियों ने भगवान गणेश को समर्पित अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सभी को भावविभोर कर दिया।