फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 9 साल से फरार भगोड़ा हिमाचल से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस के तीन मामलों में था वांछित, 2017 में घोषित हुआ था भगोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ टीम ने नौ वर्षों से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान लेखराज कुंडल, निवासी जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चेक बाउंस के तीन मामलों सहित कुल पांच मुकदमे दर्ज थे।

पीओ स्टाफ के इंचार्ज वीरेंद्र नैन ने बताया कि आरोपी अदालत में विचाराधीन तीन चेक बाउंस मामलों में बार-बार पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। लगातार गैरहाजिर रहने पर माननीय न्यायालय ने वर्ष 2017 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस और अदालत से बचने के प्रयास में उसके खिलाफ थाना सेक्टर-7 में दो अन्य मामले भी दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई संजीव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में ट्रेस की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि कानून से भागना किसी अपराधी के लिए स्थायी समाधान नहीं है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें