फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 लाख की धोखाधड़ी का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टॉफ सेक्टर-25 ने प्लॉट बेचने के नाम पर 16 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहताश पुत्र ईश्वर सिंह वासी बढ़ाना जिला जींद हरियाणा के रूप में हुई है। 16 लाख की ठगी में रोहताश भगोड़ा था। पुलिस ने पांच साल बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस पर प्लॉट बेचने के नाम पर केस कालका थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहिंदर ढांडा ने बताया कि रोहताश पांच साल से फरार था। आरोपी रोहताश ने वर्ष 2015 में प्लॉट बेचने के मामले में 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायतकर्ता राममेहर पुत्र खुजाना गांव संगतपुरा, जिला जींद ने शिकायत दी कि आरोपी अमरजीत पुत्र बलवान वासी खोखरी जींद और रोहताश पुत्र ईश्वर ने धोखाधड़ी, जालसाजी से पैसे ऐंठने और दूसरे की जायदाद बेचने व जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अगस्त 2013 में हुए ड्रा के सफल आवेदकों से इकरारनामा करके आरोपी रोहताश और अमरजीत ने गुरुग्राम में काफी फ्लैट खरीदे। आरोपी अमरजीत ने राममेहर को 16 फ्लैट देने का वायदा किया। इसके बदले 64 लाख रुपये दिए जाने थे। इसके बाद अमरजीत और रोहताश फ्लैट देने से आनाकानी करने लगे। इसके बाद जब अमरजीत और रोहताश से पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें