फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जेसीबी के नीचे आने से एक महिला की मौत हो गई। पति की शिकायत पर चंडी मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी सेक्टर-17 ने बताया कि वह अपनी पत्नी उषा रानी के साथ एक्टिवा से सुबह के समय इंदिरा कॉलोनी से अपने रिश्तेदारी गांव बिजौली यमुनानगर शादी समारोह में गए थे। जब वह अपनी पत्नी उषा रानी को वापस लेकर एक्टिवा से आ रहे थे। इसी बीच सेक्टर-25 कृषि पेट्रोल पंप से आगे स्लिप रोड से हाईवे पर एक्टिवा चढ़ाने लगे। बिना हार्न दिए अनियंत्रित जेसीबी ने उनकी पत्नी उषा रानी की बाजू में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह रोड पर गिर गईं। इसी बीच ट्रक का पिछला टायर उसके सिर से निकल गया। ड्राइवर वहीं जेसीबी छोड़कर भाग गया। महिला के पति सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक को सामने आने पर पहचान सकता है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उषा रानी को सेक्टर-6 अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पत्नी को चेक करने के बाद पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने उषा रानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल वापस लेकर आए। वापस लाने के बाद उनका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें