फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग से पोस्ट-प्रोडक्शन और रिलीज का पंजाब में होगा काम : मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान कहा कि फिल्मों और गानों की शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन व रिलीज का काम पंजाब में ही होगा। फिल्म निर्माताओं की जरूरत को ध्यान में रखकर सरकार फिल्म सिटी तैयार करेगी। उनकी नेटफ्लिक्स, टी-सीरीज व यशराज बैनर से बात चल रही है। इसके अलावा अभिनेता शेखर सुमन की अपनी कंपनी है और वह भी यहां रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि बॉलीवुड का हर निर्माता आज बिना पंजाबी गाने के अपनी फिल्म को अधूरी मानता है। उन्हें डर रहता है कि पंजाबी गाने के बिना उनकी फिल्म सफल नहीं होगी। प्रदेश में बड़े स्तर पर फिल्मों और गानों की शूूटिंग हो रही है क्योंकि सूबे में लोकेशन की कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश को शूटिंग हब बनाने के लिए वह काम कर रहे हैं। पहले भी तमाम बड़ी फिल्मों की शूटिंग पंजाब में हो चुकी है।
मान ने कहा कि पंजाबी कलाकारों का हमेशा बॉलीवुड पर प्रभार रहा है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से लेकर गायक दलजीत सिंह और सुखविंदर सिंह बड़े नाम हैं।


सिंगल विंडो सिस्टम ने फिल्म शूटिंग के लिए खुले दरवाजे : बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब को फिल्म निर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से सरकार ने पंजाब फिल्म प्रमोशन नीति 2026 लागू की है। मीडिया और मनोरंजन सत्र में आयोजित पैनल चर्चा के दौरान पन्नू ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम पर हर तरह की मंजूरी मिल रही है। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने की योजना है। अब एनआरआई भी प्री-वेडिंग फोटोशूट, मेडिकल टूरिज्म और व्यवसाय के लिए पंजाब को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म व वेब सीरीज पर दी जा रही 3 करोड़ सब्सिडी :
इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका ने बताया कि राज्य सरकार पंजाब में बनने वाली फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और वेब सीरीज के निर्माण खर्च पर 25 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करती है जो प्रति फिल्म या वेब सीरीज अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक है। पंजाबी फिल्मों के लिए निर्माण लागत का 30 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी जो प्रति फिल्म अधिकतम 3.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
इसके अलावा नीति में फिल्म सिटी, फिल्म स्टूडियो, वीएफएक्स स्टूडियो और प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए 20 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है। मोहाली में फिल्म सिटी विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

पंजाबी फिल्म उद्योग विकास के दौर से गुजर रहा : रामवीर
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव रामवीर ने कहा कि पंजाबी फिल्म उद्योग इस समय तेजी से विकास के दौर से गुजर रहा है और दुनिया भर में बसे पंजाबी प्रवासियों के साथ गहरा जुड़ाव बना रहा है। नई नीति बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देगी और फिल्म उद्योग को नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर स्पीड रिकॉर्ड्स के सीईओ दिनेश औलख, ओटीटी चौपाल के एमडी संदीप बंसल और पंजाब फिल्म सिटी के एमडी इकबाल चीमा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें