फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक से चैटबॉट तक: श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी में विस्तार व्याख्यान

Thu, 28 Aug 2025 09:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी, फतेहगढ़ साहिब के शिक्षा विभाग ने इंटर्नशिप एवं सामाजिक आउटरीच केंद्र के अंतर्गत चॉकबोर्ड से चैटबॉट तक: आकर्षक पाठ योजनाएं बनाने के लिए एआई उपकरणों का उपयोग विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया।

इस सत्र का संचालन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग के डॉ. जीसु जसकंवर सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एकीकरण पर बहुमूल्य सुझाव साझा किए और बताया कि कैसे एआई-संचालित उपकरण शिक्षकों को इंटरैक्टिव, नवीन और छात्र-केंद्रित पाठ योजनाएं तैयार करने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हरनीत बिलिंग ने किया और डॉ. गगनदीप तिवाना ने इसका संचालन किया। अकादमिक मामलों के डीन, प्रोफेसर डॉ. सुखविंदर सिंह बिलिंग ने इस पहल की सराहना की और कहा कि शिक्षण पद्धति में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल करना समय की मांग है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ. प्रितपाल सिंह ने विभाग द्वारा नवीन पहल को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें