फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 44 साल तक वालों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को पहली मई से कोविड का मुफ्त टीकाकरण होगा। टीकाकरण के लिए 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार मुहैया करवाएगी व 50 फीसदी वैक्सीन सीरम संस्थान, भारत बायोटेक व रूस की कंपनी स्पूतनिक-बी से राज्य सरकार को खुद लेनी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल के लिए टीकाकरण के रेट तय होंगे। केंद्र सरकार ने अभी तक 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए निजी अस्पतालों में कोविड टीकाकरण की दरें नहीं भेजी हैं। सूची का इंतजार कर रहे हैं।
सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने टीकाकरण की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कोविड से जुड़े अनेक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूके स्ट्रेन अधिक खतरनाक है। इससे टीकाकरण, सामाजिक दूरी व मास्क पहनकर बच सकते हैं। इसे कोई भी हल्के में न ले, पूरी एहतियात बरतें। रेमडिसिवर की कृत्रिम मांग पैदा की गई है। लोग व निजी प्रेक्टिशनर इसका अनावश्यक भंडारण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें