फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बुधवार से लगेगी कोरोनारोधी मुफ्त बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगड़। हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के 1.2 करोड़ नागरिकों को कोविड रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज मुफ्त लगाने का अभियान बुधवार से शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 25 अप्रैल को बूस्टर डोज मुफ्त लगाने की घोषणा की थी। इस पर आने वाला 300 करोड़ रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी। पात्र लाभार्थी प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या डिस्पेंसरी से 250 रुपये की बूस्टर खुराक मुफ्त लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कुल 4 करोड़ 27 लाख खुराक लगाई जा चुकी हैं, इनमें से 2 करोड़ 35 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली खुराक और करीब 1 करोड़ 92 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। राज्य में अब तक करीब 3.81 लाख लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। मुफ्त बूस्टर डोज किसी भी केंद्र पर तभी लगेगी, जब कम से कम दस लाभार्थी जुटेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि सभी पीएचसी, सीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर पर यह खुराक बुधवार से लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें