फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रहदशा ठीक करने के नाम पर टॉप्स और चांदी की चेन ले गए जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर -14 थाना पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। महिला का ग्रहदशा ठीक करने के नाम पर तीन जालसाज कान के टॉप्स और चांदी की चेन ले गए। महिला को जब अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी कर उसका सामान तीनों ठग ले गए हैं तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तारावती निवासी अभयपुर सेक्टर-19 ने बताया कि वह घरों में सफाई का काम करती हैं। शनिवार को सुबह अपने घर अभयपुर से सेक्टर-15 पंचकूला काम पर जा रही थी।
जैसे ही वह अमरटैक्स चौक के पास पहुंची, वहां उसे तीन तांत्रिक मिले। वह महिला से बात करने लगे। उन्होंने कहा कि आपकी ग्रहदशा ठीक नहीं है। ग्रह आप पर भारी हैं। हम इसका समाधान कर देंगे। महिला तारावती को झांसा देकर तीनों तांत्रिकों ने सोने के कान के टाॅप्स और गले से चांदी की चैन उतरवाकर अपने पास रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तांत्रिक ने जमीन से मिट्टी उठाकर दी और कहा कि यह मिट्टी अमरटैक्स चौक की लाइटों के पार डालकर आओ। महिला तारावती मिट्टी डालने चली गई। इस बीच तीनों जालसाज उसकी चांदी की चेन और कान के टॉप्स लेकर भाग गए। महिला को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उसने जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें