फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेल फैक्टरी में पांच करोड़ की धोखाधड़ी, जीएम समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। तेल फैक्टरी के मालिक के साथ पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने फैक्टरी मालिक रोहित बंसल की शिकायत पर फैक्टरी के जीएम रमेश बंसल के अलावा गीता बंसल, हिमांशु बंसल और नितिका बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी रोहित बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बरवाला में उनकी वेदांग प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड तेल की फैक्टरी है।
इसमें उनके अलावा उनकी पत्नी और उनकी माता भी अलग-अलग पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी कंपनी में रमेश बंसल को बतौर जीएम लगा रखा है, जो कि कंपनी के लिए ऑर्डर लेना-देना और ट्रांजेक्शन का काम करता था। उन्होंने अपने बेटे को हिमांशु, पत्नी गीता बंसल और बेटी नितिका बंसल को भी कंपनी में नौकरी पर लगवा लिया। 25 से 29 अगस्त 2022 में कंपनी के हुए काम में रमेश बंसल ने 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। यह मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता और उनकी पत्नी ने मिलकर कंपनी के सभी ट्रांजेक्शन और बिल चेक किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंपनी के 2022 से लेकर 2023 के सभी लेनदेन कंपनी के पैसों से खरीदे जाने वाली प्रॉपर्टी सहित अन्य कामों में इस्तेमाल पैसों को जांचना करना शुरू किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी परिवार ने मिलकर करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। चंडीमंदिर थाना एसएचओ ललित शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें