फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र मेले का चौथा दिन: श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 24 लाख से अधिक का चढ़ावा

Thu, 25 Sep 2025 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला के श्री माता मनसा देवी, काली माता और चंडी माता मंदिरों में नवरात्र मेले के चौथे दिन भारी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने 24 लाख से अधिक की राशि और सोना-चांदी दान किया। प्रशासन ने व्यवस्थाओं की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। शारदीय नवरात्र मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में आस्था के फूल चढ़ाते हुए 24 लाख 18 हजार 607 रुपये दान स्वरूप अर्पित किए। श्री माता मनसा देवी मंदिर, श्री काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।



श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि अकेले श्री माता मनसा देवी मंदिर में 20 लाख 84 हजार 956 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। वहीं, श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 22 हजार 101 रुपये और चंडी माता मंदिर में 11 हजार 550 रुपये की राशि भक्तों ने समर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके साथ ही माता मनसा देवी मंदिर में सोने का एक नग और चांदी के 33 नग तथा काली माता मंदिर कालका में सोने का एक नग और चांदी के 74 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं की भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केवल श्री माता मनसा देवी मंदिर में ही करीब 28 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें