फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सार

पंचकूला में धार्मिक स्थल पर 9 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी सेवादार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बच्ची की काउंसिलिंग और मेडिकल जांच भी करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धार्मिक स्थल के सेवादार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी सृष्टि गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर-14 थाना पुलिस टीम की।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी एक महिला ने 23 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार यह घटना 20 सितंबर को धार्मिक स्थल में हुई थी। महिला ने बताया कि उसकी 9 वर्षीय बेटी अपनी बहन के साथ गई थी। इसी दौरान, जब बच्ची शौचालय गई, तो सेवादार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची ने घर लौटकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। पुलिस टीम ने 24 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है और उसे मानसिक रूप से सुरक्षित महसूस कराने के लिए लीगल एड काउंसलर के माध्यम से काउंसिलिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें