फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार तस्कर गिरफ्तार, 350 ग्राम हेरोइन बरामद

Thu, 07 Aug 2025 08:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। जिस एरिया में कमिश्नरेट पुलिस ने कासो आपरेशन के दौरान चेकिंग की उसी एरिया में नाकाबंदी के दौरान थाना लाडोवाल पुलिस ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 350 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। इन सभी के खिलाफ थाना लाडोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपियों की पहचान जमालपुर के गांव भामियां कलां निवासी कृष्ण कुमार, गांव तलवंडी कलां की रहने वाली संदीप कौर, गांव रजापुर ठोक निवासी दविंदर सिंह उर्फ राजू और गांव रजापुर के कृष्ण सिंह के रूप में की गई है।
थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव तलवंडी के प्राइमरी स्कूल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जमालपुर के गांव भामियां कलां निवासी कृष्ण कुमार नशा तस्करी का कारोबार करता है और इस समय इलाके में हेरोइन तस्करी करने के लिए आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 145 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि गांव तलवंडी कलां की रहने वाली संदीप कौर नशा तस्करी करती है और वह हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को इलाके में गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 75 ग्राम हेरोइन बरामद की। एक अन्य मामले में पुलिस ने गांव रजापुर ठोक निवासी दविंदर सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 63 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना लाडोवाल की टीम ने ही गांव रजापुर इलाके में नाकाबंदी के दौरान इलाके में ही रहने वाले कृष्ण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 67 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें