पंचकूला। जिले में वीरवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन संक्रमित पंचकूला और एक बाहर का है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने कहा कि लोग बिना मास्क लगाए घरों के बाहर नहीं निकलें। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में कुल 40253 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30589 केस हैं। अब तक जिले में 54 एक्टिव केस हैं। पंचकूला में 30161 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना से 374 लोगों की मौत हो चुकी है। 310 हेल्थ वर्कर भी संक्रमित मिले हैं। वीरवार को 820 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला की सीएमओ ने लोगों से अपील करते कहा है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना को हराएं।
जिले में वीरवार को 27 केंद्रों पर 341 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले के 24 सरकारी और तीन निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को 25 वैैक्सीन लगाई गई। वहीं हेल्थ वर्कर को एक वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 18-44 आयुवर्ग के लोगों को 210 टीके लगाए गए। 45-59 आयुवर्ग के 70 लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 35 टीके लगाए।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि अब तक हेल्थ वर्कर्स को 12279, फ्रंट लाइन वर्कर्स को 19662 और 18-44 आयुवर्ग को 105418 को वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा 45-59 आयुवर्ग के 80780 और 60 वर्ष से अधिक लोगों को 83881 वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 302020 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीएमओ ने कहा कि लोग वैक्सीनेशन करवाएं जिससे कि उन्हें कोराना से बचाया जा सके।