फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग हिस्सों से पुलिस ने चार तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। थाना पुलिस और आपरेशन सेल ने शहर में अलग-अलग जगहों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.25 किलो गांजा और 62 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। आरोपियों की पहचान जींद (हरियाणा) निवासी वरिंदर, बापूधाम निवासी आरिश उर्फ भोला, बुड़ैल निवासी रवि कुमार और कालका निवासी राकेश के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आपरेशन सेल टीम के एएएसआई जगतार सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर-26 पुलिस लाइन के बैक साइड में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम ने आरोपी आरिश को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, सेक्टर-11 थाना थाना प्रभारी राजीव कुमार की अगुवाई में आरोपी वरिंदर को 12 ग्राम हेरोइन के साथ सेक्टर-24 स्थित सैनी भवन के पास से दबोचा गया जबकि सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी रवि कुमार को सेक्टर-45 सी/डी डिवाइडिंग रोड के पास से 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, मलोया थाना प्रभारी हरिंद्र सिंह सेखों ने सेक्टर-38 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्टेडियम रोड टी-प्वाइंट के पास से आरोपी राकेश को 1.25 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है कि वह नशा कहां से लेकर आए थे और आगे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें