फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेतों में पराली जलाने के आरोप में चार पर केस

Wed, 29 Oct 2025 01:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। जिला पुलिस ने खेतों में पराली जलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने खेतों में पराली जलाकर डीसी के आदेशों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

थाना काहनूवान में दी शिकायत में क्लस्टर इंचार्ज भवजीत सिंह ने बताया कि काहनूवान के खेतों में आग लगाने का पता चला था। वे मौके पर पहुंचे तो खेतों में पराली जलाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने काहनूवान निवासी सुखविंदर सिंह और जगजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने खेतों में पराली जलाने के आरोप में काहनूवान निवासी विपन कुमार के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उधर, क्लस्टर इंचार्ज कमलप्रीत की शिकायत पर थाना भैणी मियां खां पुलिस ने जोध सिंह पर केस दर्ज किया है। उस पर भी खेत में पराली जलाने का आरोप है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें