संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। खालड़ा थाना पुलिस ने आधा किलो हेरोइन, दो पिस्तौल, एक बाइक, एक मोबाइल फोन व तीन कारतूस समेत चार आरोपियों को काबू किया है। इस संबंध में पुलिस ने दो मामले दर्ज किए है। चारों आरोपियाों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
डीएसपी डी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने बताया कि खालड़ा थाना पुलिस ने गांव डल के फिरनी पास दो युवको शक के आधार पर काबू किया। दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने अपनी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ काका और आकाश दीप सिंह उर्फ आशु निवासी गांव शीना बिधि के रूप में बताई। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोन पर पाकिस्तान में तस्करों से संपर्क कर ड्रोन की मदद से हेरोइन मंगवाई गई थी जिसे उन्होंने पुलिस को देख खेतों में फेंक दिया। दोनों आरोपियों ने खेत में गिरा हेरोइन के पैकेट बरामद करवाया जिसमें 505 ग्राम हेरोइन थी।
डीएसपी नागरा ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना खालड़ा पुलिस ने दो युवकों को काबू कर एक मोबाइल फोन, एक ग्लॉक पी-5 पिस्तौल, तीन कारतूस और एक बिना स्लाइडर और बिना मैगजीन वाली पी-5 पिस्तौल बरामद की। आरोपियों की पहचान समरदीप सिंह उर्फ समर पुत्र गुरबीर सिंह निवासी माड़ी कंबो और सिकंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव डल के रूप में हुई है।