फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के मामले में मारपीट करने पर चार गिरफ्तार, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन के मामले में मारपीट करने पर चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल चौहान, राजेश कुमार, सुधीर और भागमल निवासी गांव नटवाल रायपुररानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागमल वासी नटवाल व कपिल गांव नटवाल ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायतकर्ता भागमल नें शिकायत में कहा कि मेरी पुस्तैनी जमीन है। मेरी जमीन के साथ लाल डोरा आबादी की जमीन लगती है। लगती जमीन वालों नें शिकायतकर्ता की जमीन का कुछ हिस्सा ट्रैक्टर के साथ खेत की मेड़ को जोत लिया था । तभी वहां पर शिकायतकर्ता भागमल के लड़के ने वहां पर जाकर देखा तो वहा पर पहले से मौजूद आरोपी कपिल सहित अन्य लोग मौजूद थे। तभी उनमें से कपिल ने अपने हाथ में लिए डंडे से वार कर दिया। इस वार से वह बच गया । क्योंकि बीच में मेरा लड़का सुधीर आ गया जो वह डंडा उसके कूल्हे पर लगा। उसी समय पर सुधीर पर थप्पड़ और लात घुसों से मारना पिटना शुरू कर दिया। रायपुरानी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों केे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें