फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 5429 को लगाई गईं वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 5429 को लगाई गईं वैक्सीन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला के 5429 लोगों को सोमवार को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 4012 को पहली डोज लगाई गई जबकि 1417 को दूसरी डोज लगाई गई। पंचकूला में 12559 वैक्सीन हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से 7298 लोगों को पहली डोज और 5261 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं 20214 फ्रंटलाइन वर्करों को डोज लगाई गई, इसमें से 12047 को पहली डोज और 8167 को दूसरी डोज भी लगा दी गई। वहीं अब तक 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को अब तक 406925 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से पहली डोज 302250 लोगों को पहली डोज लगाई गई। वहीं 104675 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। सोमवार को वैक्सीन 20 सरकारी और पांच निजी अस्पतालों में लगाई गई। इसमें से 23 सरकारी और चार निजी केंद्रों में वैक्सीन लगाई गईं। पंचकूला में कोविशील्ड की 23390 डोज उपलब्ध हैं वहीं जिले में कोवैक्सीन की 8990 डोज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें